Jalandhar में सरेआम गुंडागर्दी

Front hulchul news : मिली जानकारी के अनुसार, भागर्व कैंप में पुराने विवाद और मोबाइल फोन जमा कराने की रंजिश को लेकर विवाद हुआ। जहां 8 से 10 युवकों द्वारा घर और दुकान पर तेजधार हथियारों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया।

घटना के दौरान परिवार ने छतों से कूदकर पड़ोसियों के घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। मौके पर परिवार में दहशत और सहम का माहौल पाया गया। आरोप है कि हमलावरों ने पड़ोसी घरों के दरवाजों पर भी वार किए। पीड़ित ममता के अनुसार, यह विवाद 17 जून को शुरू हुआ था। उस दिन कुछ युवकों ने चोरी की नीयत से उनके घर का शटर उठाने की कोशिश की थी लेकिन परिवार ने उन्हें मौके से भगा दिया। वहीं भागते समय एक आरोपी का मोबाइल फोन गिर गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने वह मोबाइल फोन पुलिस थाने में जमा करवा दिया था, जिससे आरोपी नाराज बताए जा रहे हैं।

पीड़ितों ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए इलाके के रसूखदार लोगों के जरिए समझौते की बातचीत चल रही थी। हालांकि आरोपी लगातार फोन वापस करने की मांग को लेकर धमकियां दे रहे थे। इसी रंजिश के चलते आरोपी पम्मा लोरी और ढोलिया नाम के युवक अपने 8-10 साथियों के साथ हाथों में कृपाणें और ईंट-पत्थर लेकर गली में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, हमलावरों ने गली में आते ही सरेआम गुंडागर्दी शुरू कर दी। पीड़ित परिवार की दुकान के शटर पर तेजधार हथियारों से वार किए। इतना ही नहीं, जब पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, तो हमलावरों ने पूरी गली में अंधाधुंध ईंटें चलानी शुरू कर दीं।