Front hulchul news : अमेरिका में रह रहे पंजाबियों के लिए राहत भरी खबर सामने है। जानकारी के अनुसार अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता को सीमित करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद अब अमेरिका में रह रहे उन पंजाबी परिवारों को खूब फायदा होगा जो अवैध रूप से या अस्थायी वीजा पर हैं लेकिन बच्चे अमेरिका में पैदा हुए हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 में आदेश जारी किए थे और कहा था कि अमेरिका की नागरिकता सिर्फ उन बच्चों को ही मिलेगी जिनके कम से कम माता-पिता में से एक अमेरिका का नागरिक या ग्रीन कार्ड होल्डर हो। इस फैसले से हजारों परिवारों की चिंता बढ़ गई थी। हर साल अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के बच्चों का जन्म होता है, जिनमें पंजाबी समुदाय की हिस्सेदारी भी काफी अधिक मानी जाती है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद लाखों प्रवासी परिवारों को राहत मिली है।
Related Posts
ट्रंप की सख्त चेतावनी
Front hulchul news : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। Donald Trump ने ईरान…
स्टडी वीजा पर कनाडा गए 16 भारतीय युवक गिरफ्तार
Front hulchul news : कनाडा में भारतीय युवाओं के गैंग नेटवर्क में कथित तौर पर इस्तेमाल का एक बड़ा मामला…
कनाडा के गुरुद्वारा साहिब में गरमाया माहौल
Front hulchul news : कनाडा के मॉन्ट्रियाल में एक गुरुद्वारा साहिब में 2 गुटों की बीच झड़प की खबर सामने आई…
