पंजाब में ASI रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Front hulchul news : पंजाब में भ्रष्टाचार के मामले में खत्म होने के नाम ही नहीं ले रहे हैं। विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में तैनात है। विजिलेंस ने ASI को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। बताया जा रहा है कि बीड तालाब के रहने वाले शिवराज के बेटे का गांव बहमन तलवंडी के रहने वाले एक युवक के साथ झगड़ा हो गया। इस लड़ाई झगड़े के मामले को सुलझाने के लिए ASI बलजीत सिंह ने रिश्वत की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक, ASI बलजीत सिंह ने युवक पर एफआईआर दर्ज करने के बदले में परिवार वालों से 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। अंत में ये डील 20 हजार रुपए में तय हुई। जब ये मामला विजिलेंस के पास पहुंचा तो टीम ने ट्रैप लगाकर 2 स रकारी गवाहों के सामने ASI को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।