गुरदासपुर में आधी रात घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Front hulchul news ; जिला पुलिस गुरदासपुर के अधीन कस्बा काहनूवान में रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ अज्ञात लोगों ने एक घर पर हथियारों से दो बार हमला कर दिया। पहले हमले में तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आधी रात को किए गए हमले में हमलावरों ने दो युवकों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं, लेकिन युवक बाल-बाल बच गए।

इस बारे में जानकारी देते हुए गगन, सबर, पादरी इमैनुअल ने बताया कि शुक्रवार शाम को कुछ युवकों ने उन्हें फोन पर धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि रात करीब 9 बजे आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और उनका गेट तोड़ दिया और पिस्तोल निकालकर पादरी को गोली मारने की कोशिश की लेकिन जब मौके पर पिस्तौल नहीं चली तो उन्होंने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पीड़ित परिवार ने बताया कि उसके बाद रात करीब 1-30 से 2 बजे के बीच इन हमलावरों ने दो दर्जन साथियों के साथ फिर हमला किया और रात में उन पर भी गोलियां चलाईं। गेट तोड़ दिया गया, जनरेटर तोड़ दिया गया, दो गाड़ियां और एक मोपेड भी तोड़ दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई, लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे। परिवार ने कहा कि हम बहुत डरे हुए हैं और हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए। इस मामले को लेकर कस्बे और आस-पास के गांवों में दहशत का माहौल है।