Front hulchul news : आज दिनांक 20 जुलाई, 2026 को नगर निगम, जालंधर की वाटर सप्लाई रिकवरी यूनियन की बैठक श्री चंदन ग्रेवाल, चेयरमैन, पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के मार्गदर्शन में हुई।
इस बैठक में वाटर सप्लाई रिकवरी यूनियन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। श्री हरजीत बॉबी को लगातार दूसरी बार यूनियन का प्रधान चुना गया।
यूनियन के अन्य पदाधिकारियों में श्री योगेश शर्मा को उप-प्रधान, श्री राजिंदर सभरवाल को चेयरमैन, श्री अजय कुमार को उप-चेयरमैन और श्री संजीव मोदगिल को सचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर वाटर सप्लाई रिकवरी यूनियन के सभी सदस्य उपस्थित थे, जिनमें श्री परमिंदर सिंह, श्री करुण धीर, श्री राजिंदर पाल विरदी, श्री राहुल कुमार, श्री सनी नाहर, श्री दिलबाग सिंह, श्री राजीव कुमार, श्री यादविंदर, श्री गुरसेवक, श्री अमनदीप सिंह, श्री राजेश अग्निहोत्री, श्री शमशेर बहादुर, श्री सलीम, श्री सरबजीत दुग्गल, श्री मनोज कुमार, श्री कुमार गौरव, श्री कुणाल, श्री रिंकू, श्री राज कुमार, श्री राजदीप, श्री राज कुमार राजू, श्री हनी, श्री अनवर, श्री सुनील कुमार, श्री गौरव ओबरॉय, श्री अजय कुमार, श्रीमती रजिया, श्रीमती अमरजीत कौर, श्रीमती विशाली, श्रीमती वीना कुमारी, मिस दीपाली और श्री राम लुभाया शामिल हुए।
