Front hulchul news : पंजाब सरकार की तरफ से चलाई गई मुहिम ‘लोक मिलनी’ के तहत, फगवाड़ा के ओंकार नगर, वार्ड नंबर 31 में वरुण कुमार बिल्लू जी ब्लॉक प्रधान की अध्यक्षता में एक मीटिंग करवाई गई जिसमें हल्का इंचार्ज एवं मेंबर ऑफ पार्लियामेंट डॉ. राजकुमार चब्बेवाल जी, फगवाड़ा के डिप्टी मेयर विक्की सूद जी, संगठन इंचार्ज गुरदीप दीपा जी, दलजीत राजू दरवेश पिंड जी, रवि सिद्धू, म्युनिसिपल काउंसलर एवं चेयरमैन दलित विकास बोर्ड, काउंसलर इंद्रजीत जी,ब्लॉक प्रधान अरविंदर शेरगिल जी, समाज सेवक श्री हुस्न लाल सरवटे जी, शमशेर सिंह जी, मदन कटोनिया जी, उमेश गिरी जी, कमलजीत सैनी जी, नवल किशोर जी, जग्गी जी, रविंद्र कुमार मुंशी जी, और अन्य साथी शामिल हुए।

इस मीटिंग में डॉ. राजकुमार चब्बेवाल जी ने वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक बनाने और ओंकार नगर की मेन सड़क का भी नए सिरे से निर्माण करने का ऐलान किया। इसके अलावा, उन्होंने और भी लोगों की समस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं का तो मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, और बाकी बची समस्याओं को बहुत जल्द निपटाने का वादा किया गया।”
