Front hulchul news: जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने एक ड्रोन, एक पिस्तौल, 2 मैगजीन और 9 कारतूस बरामद कर अज्ञात व्यक्ति पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गांव मुंबेके में मौजूद थी।इसी दौरान थाना प्रभारी का फोन आया कि गांव कादर बख्श स्थित निर्मल चौकी के पास ड्रोन और पैकेट मिलने की इतेलाह है। पुलिस द्वारा बीएसएफ टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाकर एक क्षतिग्रस्त ड्रोन, एक पिस्तौल (टिसास तुर्की, कैलिबर .30, बॉडी नंबर 48186438), 2 मैगजीन और नौ कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 10, 11, 12 एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 तथा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया है।
Related Posts
भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
Front hulchul news : जालंधर पुलिस ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया।…
खाली प्लाट में 22 वर्षीय युवक का श+व बरामद
Front hulchul news : फरीदकोट के इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के…
तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार युवक को कुचला
Front hulchul news : थाना लाडोवाल के अधीन पड़ते गांव कादियां में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से…
