पंजाब पुलिस को कामयाबी

Front hulchul news : पंजाब पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अपनी मुहिम में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंबीहा गिरोह के तीन प्रमुख सदस्यों को मलयेशिया से प्रत्यर्पित करवाकर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जस बेहबल, अजय सिंह और पवनीदीप सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों बंबीहा गिरोह के सरगना लक्की पटियाल के करीबी साथी बताए जा रहे हैं। पंजाब पुलिस की OFTEC टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। इन तीनों पर पंजाब और पड़ोसी राज्यों में कई गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है। इन अपराधों में रंगदारी वसूलना और निशाना बनाकर हत्याएं करना शामिल है। अजय सिंह और पवनीदीप सिंह पर विशेष रूप से लुधियाना में हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस लंबे समय से इन अपराधियों की तलाश कर रही थी। यह गिरफ्तारी आपराधिक नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।