Jalandhar Heights में 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौ/त का मामला

Front hulchul news : जालंधर : जालंधर हाइट्स-1 में गत दिन एक दर्दनाक हादसे में जे ब्लाक की 10वीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण 21 साल की युवती महकप्रीत कौर की मौत हो गई। बता दें कि वह ए.पी.जे. कॉलेज में बी.ए. के अंतिम साल की छात्रा थी। इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं जालंधर हाइट्स में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। जालंधर हाइट्स में 10-12 मंजिला ऊंचे फ्लैट्स हैं और यहां बालकनी में सुरक्षा को लेकर पक्के प्रबंध नहीं हैं। यहां बच्चों और परिवार सहित रह रहे लोगों में डर का माहौल है। बता दें कि कुछ महीने पहले भी यहां एक लड़की ने छलांग लगाकर आत्महत्या की थी।