जालंधर में पुलिस कमिश्नर का एक्शन

Front hulchul news : थाना बस्ती बावा खेल के एस.एच.ओ. जय इंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है और यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह द्वारा की गई है।जय इंदर सिंह को लाइन हाजिर किस मामले मे किया गया है, यह तो अभी पता नहीं चला है लेकिन उनकी जगह पर सी.पी. द्वारा एस.आई. गुरदीप चंद को नया थाना प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। गुरदीप चंद ने रविवार देर शाम को अपना चार्ज संभाल कर काम शुरू कर दिया है। वह पहले भी इसी थाने में ही सेवाएं दे रहे थे। वह एक सुलझे हुए पुलिस अधिकारी हैं जो कि थाना जालंधर कैंट समेत शहर के कई थानों में शानदार पुलिस सेवाएं निभा चुके हैं।

गुरदीप चंद ने कहा कि पुलिस कमिश्नर द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और थाने में आने वाले लोगों को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। जय इंद्र सिंह को थाना बस्ती बावा खेल में लगे हुए करीब 13 महीने का समय हो चुका था। वह पिछले साल 7 अगस्त 2025 को इस थाने में आए थे।