Front hulchul news : शिमला-कालका यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज रेलवे सेक्शन पर घुम्मा और टकसाल रेलवे स्टेशनों के बीच पुलिया बह जाने के कारण अंबाला डिवीजन ने सभी ट्रेनें 11 सितंबर तक रद्द कर दी हैं। भारी बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण पुलिया बह गई, जिससे रेलवे ट्रैक हवा में लटक गया है। अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम यशंजित सिंह ने कहा कि रेलवे ट्रैक की जल्द मरम्मत कर ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा भी रेलवे की जिम्मेदारी है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन नंबर कब तक रद्द
52457-58 11 सितंबर तक
52451-52 13 सितंबर तक
52453-54 11 सितंबर तक
52459-60 13 सितंबर तक
52455-56 11 सितंबर तक
टिकटों का रिफंड जल्द
डीसीएम यशंजित सिंह ने कहा कि कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर यात्रा करना हर यात्री का सपना होता है। लोग दो महीने पहले ही टिकट बुक करवा लेते हैं। खराब मौसम और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते अचानक ट्रेनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। रेलवे यात्रियों की टिकटों का रिफंड कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, रेलवे स्टेशन के काउंटर से टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों को काउंटर पर ही रिफंड मिलेगा। वहीं, ऑनलाइन टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों के खाते में 24 घंटे के अंदर रिफंड की राशि पहुंच जाएगी।
