Front hulchul news : चंडीगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें रवदीप सिंह, चंद्र मुखी, नीरज कुमार, प्रेम सिंह, नवीन, सुनील कुमार, मोहन कश्यप, संजय दत्त, बबीता बाई, राहुल भारद्वाज, कुलदीप सिंह, बलजीत सिंह और कुलदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों को अपने नए पदों का कार्यभार तुरंत संभालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेशों के अनुपालन की रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर एसएसपी कार्यालय में भेजने के लिए भी कहा गया है।
