कनाडा में पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग!

Front hulchul news : कनाडा से पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क पर फायरिंग की खबर है। बताया जा रहा है कि एक शो के बाद घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि यह घटना कनाडा के एबट्सफोर्ड में एक शो के बाद हुई, जब एमी विर्क अपनी कार से वापस जा रहे थे।सूत्रों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 11 बजे शो खत्म होने के बाद एमी विर्क अपनी रोल्स रॉयस कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि कार पर करीब 7 गोलियां लगी हैं। फायरिंग के दौरान एमी विर्क कार के अंदर ही मौजूद थे। हालांकि, रोल्स रॉयस कार होने के कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार के शीशे टूटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है।