जालंधर में 2 साल का बच्चा संदिग्ध हालात में लापता

Front hulchul news : भगत सिंह कालोनी में बुधवार रात अपने घर के बाहर सो रहा मूल रूप से दरभंगा निवासी शंकर कुमार व ममता देवी का करीब 2 साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने पुलिस पर बनती कार्रवाई न करने का आरोप गया है। पीड़ित शंकर कुमार ने बताया कि वह दीपक रबड़ एंड कैमिकल के नजदीक स्थित अपने घर के बाहर बच्चों के साथ सो रहे थे। कुछ समय बाद जब उन्हें बच्चे के नहीं होने का पता चला तो उन्होंने शोर मचाया और आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन काफी तलाश के बावजूद बच्चे का कोई पता नहीं चल सका.

परिजनों के अनुसार बच्चा जिस समय गायब हुआ, उस समय वह घर के बाहर ही सो रहा था। उन्हें आशंका है कि कोई व्यक्ति उसे वहां से उठाकर ले गया। घटना का पता चलते ही परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों की मदद से बच्चे की तलाश की। इसके बाद वे थाना नंबर-1 पहुंचे और पुलिस को मामले की शिकायत दी। परिवार का कहना है कि बच्चा गायब होने के बाद से वे लगातार पुलिस के पास जाकर उसकी तलाश करवाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने बताया कि बच्चा अचानक गायब होने के कारण परिवार व बच्चे के भाई-बहनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले जल्द मामले को गंभीरत से लेकर तलाश करने की मांग की।