Front hulchul news : पी.एम. पोषण स्कीम के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले दोपहर के भोजन के लिए नया वीकली मेन्यू जारी कर दिया गया है जो 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। विभाग के निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों को कतार में बैठाकर मिड-डे मील इंचार्ज की देखरेख में तय मेन्यू के अनुसार ही भोजन खिलाना सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी स्कूल में मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बनता या निर्देशों का उल्लंघन होता है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी स्कूल प्रमुख की होगी। इसके साथ ही ‘तिथि भोजन’ के तहत गांव के सरपंच, दानी सज्जनों या अन्य गण्यमान्य लोगों के सहयोग से किसी विशेष दिन, त्यौहार या कार्यक्रम पर विद्यार्थियों को दोपहर के भोजन के साथ स्पैशल भोजन, फल या मिठाई देने के प्रयास करने को कहा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी) ने सभी स्कूल प्रमुखों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
इस प्रकार रहेगा Weekly Menu
सोमवार : माह-चने की दाल और रोटी।
मंगलवार : राजमाह-चावल और खीर।
बुधवार : काले चने/सफेद चने (आलू मिलाकर) और पूरी/रोटी।
गुरुवार : कढ़ी (आलू और प्याज के पकौड़ों सहित) तथा चावल।
शुक्रवार : मौसमी सब्जी और रोटी।
शनिवार : साबुत माह की दाल, चावल और मौसमी फल।
पूरे सप्ताह में किसी भी एक दिन विद्यार्थियों को मीठे के रूप में खीर दी जाएगी।
