दोरांगला सब-तहसील में इनकम टैक्स टीम की Raid

Front hulchul news ; दोरांगला सब-तहसील के दफ्तर में आज इनकम टैक्स विभाग की टीम द्वारा जांच की गई। टीम के अचानक दफ्तर पहुंचने से स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम द्वारा करीब पांच घंटे तक ऑफिस के रिकॉर्ड की जांच की गई और कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले जाने की जानकारी दी गई।

इस संबंध में बात करते हुए नायब तहसीलदार सुखविंदर सिंह ने कहा कि इनकम टैक्स विभाग की टीम ऑफिस पहुंची थी और उनके द्वारा रिकॉर्ड की जांच की गई। टीम ने जो भी रिकॉर्ड मांगे थे, वे पेश कर दिए गए। दूसरी ओर इनकम टैक्स टीम के एक अधिकारी ने कहा कि दोरांगला सब-तहसील करीब चार साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन इसका SRO पोर्टल रजिस्टर्ड नहीं था। इस मामले की जांच करने के लिए टीम ऑफिस आई थी। अधिकारी के मुताबिक करीब पांच घंटे तक रिकॉर्ड खंगाले गए और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने साथ ले जाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद मामले में जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को SRO पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा है। हालांकि मामले की पूरी स्थिति जांच पूरी होने और निभाग की कार्रवाई होने के बाद ही साफ हो पाएगी।