Front hulchul news : जालंधर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रामामंडी इलाके में मौजूदा मौजूदा पार्षद पति हरपाल मिंटू पर कुछ युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, काजी मंडी इलाके के पार्षद पति हरपाल मिंटू का कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और युवकों ने उन पर चाकुओं से कई वार कर दिए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले के कारणों और इसमें शामिल युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, घटना से जुड़े अन्य विवरणों का इंतजार है।
