जिले के गांव बुद सिंह वाला में एक एनआरआई के घर के गेट पर फायरिंग की घटना सामने आई है। स्कॉर्पियो सवार आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।पुलिस को वीरवार दोपहर हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से इस घटना की सूचना मिली थी। थाना बाघापुराना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी बाघापुराना जसविंदर सिंह खैरा ने बताया कि गांव बुद सिंह वाला निवासी रणधीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि रणधीर सिंह के साले का बेटा गुरप्रीत सिंह गोपी इस वारदात में शामिल है। गुरप्रीत सिंह गोपी गांव कोटला राय सिंह वाला का निवासी है। वह स्कॉर्पियो गाड़ी में आया और फायरिंग कर भाग निकला। डीएसपी खैरा ने बताया कि दोनों परिवारों के कुछ सदस्य विदेश में रहते हैं। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसी आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस परिवार के बयान दर्ज करेगी। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Related Posts
CIA फाजिल्का टीम ने 4 किलोग्राम हेरोइन के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Front hulchul news ; ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे खास अभियान के तहत फाजिल्का पुलिस को एक और…
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला
Front hulchul news : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में शनिवार देर रात आतंकवादियों ने एक…
बंद मोबाइल नंबर से साइबर ठगी का खेल
Front hulchul news : मोगा में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग के…
