अटल जी का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है : प्रशांत गंभीर 

जालंधर: भारतीय नमो संघ केअध्यक्ष गगन बेदी की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर समारोह किया गया। जिस दौरान संघ के समूह सदस्यों द्वारा वाजपेयी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी और वहीँ भारतीय नमो संघ पंजाब के महामंत्री प्रशांत गंभीर ने सम्भोधन करते कहा की अटल जी ने भारतीय राजनीति को मर्यादा सहनशीलता और विकास का पाठ पढ़ाया उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है और कहा अटल जी एक राजनेता के साथ साथ सवेंदनशील कवि और प्रखर व्यक्त भी थे।

इस मोके पर अमित दूरेजा, ब्रिज ठाकुर, नरेश शर्मा, कमलभगत, सुमित गुलाटी, गौरव शर्मा, पुनित चड्डा, दविंदर कुमार, विकास शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि भी मौजूद थे। कैप्शन : अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि देते संघ के महामंत्री प्रशांत गंभीर, प्रधान गगन बेदी व अन्य गणमान्य।