Front hulchul news : मार्च का महीना खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में अप्रैल 2026 की शुरुआत हो जाएगी। हर महीने की तरह इस बार भी नए महीने के पहले दिन कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। खास बात यह है कि ये बदलाव सीधे तौर पर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर असर डाल सकते हैं।
गैस सिलेंडर और ईंधन की कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम तय किए जाते हैं। ऐसे में 1 अप्रैल को भी गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और सप्लाई की दिक्कतों के कारण पहले ही गैस की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा चुकी है। ऐसे में इस बार भी कीमतें बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा हवाई ईंधन (एटीएफ), सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है, जिससे ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के खर्च प्रभावित हो सकते हैं।
नया आयकर कानून लागू होगा
1 अप्रैल 2026 से देश में नया आयकर कानून लागू किया जाएगा, जो पुराने कानून की जगह लेगा। सरकार का कहना है कि इससे टैक्स सिस्टम को आसान और आधुनिक बनाया जाएगा। इस बदलाव के साथ आयकर रिटर्न भरने की प्रक्रिया में भी कुछ परिवर्तन होंगे। अब तक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को मिलने वाला फॉर्म 16 बदला जा सकता है और उसकी जगह नया फॉर्म लागू किया जाएगा। इसी तरह गैर-सैलरी आय के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 16A का नाम बदलकर फॉर्म 131 किया जाएगा। यह फॉर्म तय समय सीमा के भीतर जारी करना जरूरी होगा।
बैंकों के एटीएम नियमों में बदलाव
1 अप्रैल से कुछ बैंकों के ग्राहकों के लिए एटीएम से जुड़े नियम बदलने वाले हैं।
HDFC बैंक: अब एटीएम से UPI के जरिए किया गया लेनदेन भी फ्री ट्रांजैक्शन में गिना जाएगा। इससे मुफ्त ट्रांजैक्शन जल्दी खत्म हो सकते हैं और लिमिट के बाद शुल्क देना पड़ सकता है।
Punjab National बैंक: कुछ डेबिट कार्ड पर रोजाना पैसे निकालने की सीमा कम कर दी गई है। अब ग्राहक 50,000 से 75,000 रुपये तक ही निकाल सकेंगे।
bond बैंक: मेट्रो शहरों में महीने में 3 और अन्य शहरों में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे। इसके बाद हर लेनदेन पर शुल्क लगेगा। साथ ही, खाते में पैसे कम होने पर ट्रांजैक्शन फेल होने पर पेनल्टी भी देनी पड़ सकती है।
पैन कार्ड से जुड़े नियम सख्त होंगे
1 अप्रैल से पैन कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव हो सकता है।
अब पैन कार्ड बनवाने या अपडेट करने के लिए केवल आधार कार्ड पर्याप्त नहीं होगा। आवेदकों को अतिरिक्त दस्तावेज भी देने पड़ सकते हैं। साथ ही लंबित आवेदनों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
रेलवे टिकट कैंसिलेशन महंगा पड़ेगा
रेल यात्रियों के लिए भी नए नियम लागू होंगे। खासतौर पर टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियम सख्त किए जा रहे हैं।
- ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक कोई रिफंड नहीं मिलेगा
- 8 से 24 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर 50% रिफंड
- 24 से 72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% कटौती
- 72 घंटे से पहले टिकट रद्द करने पर ज्यादा रिफंड मिलेगा
- इसका मतलब है कि आखिरी समय पर टिकट रद्द करना अब महंगा साबित होगा।
