Front hulchul news : पंजाब लगातार कर्ज के बोझ में दबता जा रहा है। ताजा खबर सामने आई है कि पंजाब सरकार ने 2,500 करोड़ का कर्ज ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार कर्ज की इस राशि का इस्तेमाल राज्य में चल रहे विकास कार्यों और पूंजीगत परियोजनाओं पर किया जाएगा।वहीं इस नए कर्ज को लेकर विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का कहना है कि लगातार बढ़ते कर्ज के कारण पंजाब की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ रहा है। विपक्षी दल के नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को ये साफ करना चाहिए कि वह कर्ज पर ली गई राशि कहां खर्च कर रहे हैं। विरोधियों का आरोप है कि पंजाब सरकार फिजूलखर्ची कर रही है। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के आने से पहले 2.84 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था जो अब बढ़कर 4 लाख करोड़ के अधिक हो जाने का अनुमान है।
Related Posts
कैबिनेट मंत्री और मेयर ने जालंधर में 42 लाख रुपये के सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा
जालंधर: पंजाब सरकार के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर विनीत धीर ने आज…
पंजाब कांग्रेस में हलचल!
Front hulchul news : ब्लॉक कांग्रेस मलोट के शहरी प्रधान शिव कुमार शिवा के नेतृत्व में मलोट एवं लंबी क्षेत्र…
गुरदासपुर में वोटिंग शुरू
Front hulchul news : गुरदासपुर जिले में शनिवार सुबह नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…
