पंजाब यूनिवर्सिटी में 28 मई की परीक्षाएं स्थगित

Front hulchul news : पंजाब यूनिवर्सिटी ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के कारण 27 मई 2026 की बजाय 28 मई 2026 को छुट्टी घोषित की है, क्योंकि यह त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। उक्त अवकाश 28 मई 2026 को पंजाब और चंडीगढ़ स्थित यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण विभागों, कार्यालयों, क्षेत्रीय एवं ग्रामीण केंद्रों, कॉलेजों में रहेगा। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के चलते घोषित अवकाश के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा 28 मई 2026 को होने वाली सभी परीक्षाएं 5 जून 2026 तक स्थगित कर दी गई है। यह नोटिफिकेशन पी.यू. की वाइस चांसलर प्रोफेसर रेणु विग की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।