अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

Front hulchul news : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। इनके जरिए सीमा पार से अवैध हथियारों की खेप मंगवाई जाती थी, जिन्हें आगे पंजाब और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों तक पहुंचाया जाता था।

इस मामले में थाना सुल्तानविंड, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क की पिछली और अगली कड़ियों का पता लगाया जा सके तथा इस अवैध हथियार सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और सीमा पार संचालित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ऐसे अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।