हाईप्रोफाइल मामले में 6 गिरफ्तार

Front hulchul news : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नशे के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है. अब इस घटना में पुलिस और जांच एजेंसियों की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. एजेंसियों ने मुंबई NESCO ड्रग्स मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी नशे की खेप को पीड़ितों तक पहुंचाने के लिए कुरियर एप का इस्‍तेमाल करता था. अब पुलिस की टीम इस मामले की तह तक जाने में जुटी है, ताकि मास्‍टरमाइंड को अरेस्‍ट कर इस पूरे नेक्‍सस के बारे में पता लगाया जा सके.

दरअसल, मुंबई के गोरेगांव स्थित NESCO ग्राउंड में हुए ड्रग्स ओवरडोज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, इस केस का मुख्य आरोपी पुलिस और जांच एजेंसियों से बचने के लिए ड्रग्स की सप्लाई कुरियर एप के जरिए करता था. वह नशीले पदार्थों को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए डिजिटल डिलीवरी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता था, जिससे उस पर शक कम हो सके. जांच में यह भी सामने आया है कि ड्रग पैडलर पीड़ितों का ही दोस्त था, जिसने कथित तौर पर ड्रग्स की व्यवस्था की. इस पूरे मामले में अब तक मुंबई पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और नेटवर्क की गहन जांच जारी है.