Front hulchul news ; जालंधर नॉर्थ की राजनीति से जुड़ा एक अहम बदलाव सामने आया है। आम आदमी पार्टी ने दिनेश ढल्ल उर्फ़ काली को जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज के पद से हटा दिया है। पार्टी की ओर से उनकी जगह जालंधर के मेयर श्री वनीत धीर को हलका नॉर्थ का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछली पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी ने दिनेश ढल्ल उर्फ़ काली को जालंधर नॉर्थ हलके से अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि वह कांग्रेस के उम्मीदवार अवतार सिंह जूनियर (छोटे हेनरी) से चुनाव हार गए थे।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार पार्टी द्वारा हलका नॉर्थ में करवाए गए एक आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया है। सूत्रों का दावा है कि सर्वे में दिनेश ढल्ल का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुसार नहीं पाया गया, जिसके कारण पार्टी हाईकमान ने हलके की कमान वनीत धीर को सौंपने का फैसला किया है। हालांकि पार्टी की ओर से इस संबंध में सर्वे के नतीजों के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
