Front hulchul news : आज सुबह अबोहर सीतो गुन्नो मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली चालक अचानक ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दब गया जिसे आसपास के लोगो ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर अस्पताल भर्ती करवाया जहां से उसे रैफर कर दिया गया। यह हादसा चालक की आंख लगने से पेश आया, गनीमत रही कि उसकी इस हादसे में जान बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार गांव रूहेडियांवाली वासी राजिंदर कुमार पुत्र महिंदर कुमार गांव के निकट एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर ट्राली पर ईटों की ढुलाई का काम करता है जिसकी करीब एक महीने बाद शादी होनी तय है जिसके चलते वह दिन रात मेहनत कर रहा था। इसी के चलते आज सुबह वह सीतो के गांव मलूकपुरा में ट्रैक्टर ट्राली में ईंटें लेने के लिए जा रहा था कि जब टोल प्लाजा के निकट पहुंचा तो अचानक आंख लगने से उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और वह उसके नीचे दबने से घायल हो गया।
इसी दौरान इस मार्ग से जा रहे एक राहगीर ने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को सूचना दी थी कि टोल प्लाजा के पास एक एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक को काफी चोटें आई हैं। एस.एस.एफ. की टीम ने बिना देरी किए घायल चालक को एक सरकारी गाड़ी के माध्यम से इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल, अबोहर में भर्ती करवाया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे रैफर कर दिया गया इधर सूचना मिलने पर उसके परिवार वाले भी अस्पताल में पहुंच गए।
