Jalandhar की गद्दा फैक्ट्री में भयानक आग

Front hulchul news : जालंधर के बस्ती पीरदाद इलाके में स्थित Modi Mattress गद्दा फैक्ट्री में दिन चढ़ते ही भयानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री से धुएं के गुबार और आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीमों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।