Front hulchul news : पंजाब में एक बार फिर सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। सोमवार को पंजाब में रिजर्व छुट्टी घोषित की गई है। दरअसल, 28 सितंबर सोमवार को ‘शहीद भगत सिंह’ की जयंती की याद में इस दिन रिजर्व छुट्टी घोषित की गई है। पंजाब सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों को 27 रिजर्व छुट्टियां दी गई हैं, जिनमें से कर्मचारी कोई भी 2 रिजर्व छुट्टियां ले सकते हैं। हालांकि, यहां साफ कर दें कि यह दिन राज्य में कोई गजेटेड छुट्टी नहीं है, बल्कि रिजर्व छुट्टी है। इस वजह से स्कूल, कॉलेज और कमर्शियल यूनिट्स हमेशा की तरह खुलेंगे।
पंजाब में सोमवार को सरकारी छुट्टी!
