Front hulchul news : पंजाब में 26 मार्च, गुरुवार को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन पूरे देश में श्री राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी के चलते राज्य में सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।इसके अलावा 31 मार्च को भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दिन महावीर जयंती मनाई जाएगी, जिसके कारण राज्य भर में सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन भी स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
