Front hulchul news, फिल्लौर (प्रतिनिधि):
शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से आज फिल्लौर के एक सरकारी स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘सरबत दा भला NGO, फिल्लौर’ द्वारा NRI भाइयों के विशेष सहयोग से स्कूली बच्चों को पढ़ाई का आवश्यक सामान वितरित किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को 1000 कॉपियां, 1000 पेंसिल और पेन सहित अन्य जरूरी स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई।
NGO के प्रतिनिधियों ने मीडिया से बातचीत करते हुए सभी दानदाताओं और विशेष रूप से प्रवासी भारतीय (NRI) भाइयों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य “सरबत दा भला” करना है और भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
इस मौके पर संस्था के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में जतीन मेहता, दविंदर कैथ, अमन सिंह, सुखी मेहरा, इंदरजीत सिंह एडवोकेट, विशु भंडारी, बंटी अरोड़ा, साहिल मेहरा, अरुण शर्मा, सारिका सपरा, प्रीत थापर, निशा विरक, निशा संधू, प्रीति, मनप्रीत कौर, गीता, श्रेया मेहता, मख्खन रियात और अमरीक सिंह शामिल रहे।
इलाके के लोगों ने NGO के इस सराहनीय प्रयास की जमकर प्रशंसा की। इस पहल के बाद स्कूल स्टाफ और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ देखी
फिल्लौर के सरकारी स्कूल में NRI भाइयों और ‘सरबत दा भला NGO’ की बड़ी पहल, विद्यार्थियों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री
