नूरवाला रोड स्थित धिल्लों ग्राउंड के पास देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब नशे में धुत एक युवक की कार सड़क के गहरे गड्ढे में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में था और उसे सामने पड़ा गड्ढा दिखाई नहीं दिया, जिससे वाहन अचानक फंस गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और गाड़ी को भी काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क पर लंबे समय से पड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। साथ ही नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।
Related Posts
लाखों का Gold लेकर रफूचक्कर हुआ कारीगर
Front hulchul news : सिमेट्री रोड पर स्थित एक ज्वेलरी शॉप से कारीगर द्वारा लाखों का सोना चोरी कर फरार…
मौसम विभाग की नई चेतावनी
Front hulchul news : उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में प्री-मानसून की राहत से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल…
बिजली उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर
Front hulchul news : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के घमरौदा सब-डिवीजन कार्यालय की ओर से विशेष कैंप लगाया…
