Front hulchul news : दक्षिण पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने अमर काॅलोनी इलाके में मुठभेड़ के बाद 15 हजार के ईनामी घोषित बदमाश को दबोच लिया। इसकी पहचान मुस्तफाबाद के रिजवान के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपित कोतवाली नगर, बुलन्दशहर का वांछित था और इसके खिलाफ 27 अपराधिक मामले दर्ज हैं।
