अमृतसर में ISI एजेंट गिरफ्तार

Front hulchul news : पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए भारतीय सैना के ठिकानों की जासूसी करने के आरोप में थाना खलचियां की एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से मोबाइल और कुछ नक्शे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपित की पहचान बाबा बकाला निवासी बिक्रमजीत सिंह के रूप में बताई है। अमृतसर देहात पुलिस को इनपुट मिले थे कि बिक्रमजीत सिंह मोबाइल के मार्फत पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एक एजेंट के संपर्क में है। आरोपित पिछले छह महीने से भारतीय सैन्य ठिकानों से जुड़े फोटोग्राफ और कुछ दस्तावेज साझा कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित के कब्जे से मोबाइल लेकर जांच की गई तो पता चला है कि आरोपित इंटरनेट मीडिया के कई प्लेटफार्म के जरिए पाकिस्तान के लोगों से बात कर रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने स्वीकार किया है कि वह पिछले छह महीने से आइएसआइ एजेंट के संपर्क में है।उसे भारत के सैन्य ठिकानों की जानकारी भेजने की ड्यूटी दी गई है। उसे कहा गया था कि फिलहाल वह अंमृतसर और उसके आसपास के सैन्य ठिकानों की जानकारियां एकत्र करे। उसके बाद उसे जालंधर, अबाला का टास्क और फिर दिल्ली का टास्क दिया जाना था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित को चंद पैसों के बदले में हथियार चलाने की भी ट्रेनिंग दी जानी थी। उसे कहा गया था कि अगर वह जासूसी में कामयाब हो गया तो उसे हथियार सप्लाई करने का भी टास्क दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया है। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।