पाकिस्तान ने फिर ड्रोन से भेजी हेरोइन, पढ़े

Front hulchul news : भारत-पाक सीमा से सटे इलाके में बीएसएफ को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। बीती रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हेरोइन भेजने की कोशिश को जवानों ने नाकाम कर दिया।जानकारी के मुताबिक, बीओपी कलाम डोगर क्षेत्र में देर रात तैनात जवानों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत अलर्ट होकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और संदिग्ध ड्रोन की दिशा में फायरिंग की, ताकि किसी भी तरह की तस्करी या घुसपैठ को रोका जा सके।इसके बाद बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान खेतों से एक ड्रोन बरामद किया गया। इसके साथ ही करीब 535 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भेजा गया था, जिसका मकसद भारत में नशे की सप्लाई करना था। घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।