पटियाला के नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

Front hulchul news ; पटियाला के शिवालिक पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया है।

स्कूल प्रबंधन ने तुरंत बच्चों के अभिभावकों को जानकारी दी, जिसके बाद माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए तुरंत स्कूल पहुंच गए। फिलहाल पुलिस द्वारा स्कूल के चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सोमवार देर रात पटियाला जिले के शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके में बम लगाने आए एक आरोपी की मौत हो गई थी। इससे पहले भी पंजाब में कई स्कूलों और रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।