Front hulchul news : मई महीने की शुरुआत होते ही जहां कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, वहीं आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं। 2 मई 2026 को देशभर में तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। खासकर मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भी दिख रहा है, लेकिन इसके बावजूद भारत में तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने फिलहाल कीमतों को स्थिर रखा है। आईए देखते है प्रमुख शहरों में ईंधन के रेट्स
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं:
दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72,
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21,
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
पटना: पेट्रोल ₹105.58
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48
डीजल के प्रमुख शहरों में रेट
नई दिल्ली: ₹87.67
मुंबई: ₹92.15 प्रति लीटर
कोलकाता: ₹92.02
चेन्नई: ₹92.39
चंडीगढ़: ₹82.45
जयपुर: ₹90.21
लखनऊ: ₹87.81
पटना: ₹91.67
हैदराबाद: ₹95.70
