Ludhiana में बड़ा हादसा

Front hulchul news : शिवपुरी चौक से जालंधर बाईपास की ओर जाते समय शुक्रवार को सर्विस लाइन पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक फैक्ट्री की दीवार से हल्का टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक सड़क पर तिरछा होकर इस तरह खड़ा हो गया कि उसने लगभग पूरा रोड ही कवर कर लिया, जिसके चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और काफी देर तक ट्रैफिक धीमी गति से चलता रहा।

हालांकि ट्रक फैक्ट्री की दीवार से टकराया, लेकिन राहत की बात यह रही कि फैक्ट्री के अंदर किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई जानी हानि हुई। आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर ज्यादा भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस कर्मचारियों ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने के साथ-साथ सड़क से ट्रक हटवाने की प्रक्रिया शुरू करवाई ताकि यातायात दोबारा सामान्य किया जा सके। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण ट्रक का अचानक अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।