जालंधर-कपूरथला सहित कई जिलों में 15 PCS अधिकारियों के तबादले

Front hulchul news :पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत आज 15 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जनरल कपूरथला सकतार सिंह बल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अर्बन डिवैल्पमैंट जालंधर तेजदीप सिंह सैनी सहित कईयों के नाम शामिल है।