जालंधर की एसी मार्केट में लगी भीषण आग

Front hulchul news : जालंधर के रैणक बाजार स्थित एसी मार्केट के बेसमेंट में बनी कपड़ों की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पूरे मार्केट में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट और बेसमेंट में जमा वेस्ट कपड़ों को माना जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्केट में काम करने वाले टेलर लंबे समय से बेकार कपड़े बेसमेंट में फेंकते आ रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि बीड़ी-सिगरेट की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट के कारण कपड़ों में आग भड़क गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि अगर देर रात आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही प्रशासन से बेसमेंट में कूड़ा और वेस्ट कपड़े फेंकने पर रोक लगाने की मांग की गई है।