Front hulchul news : जालंधर के किशनपुरा इलाके में खुले नए शराब ठेके के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। वार्ड नंबर 73 और आसपास के इलाकों के निवासी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ठेका बंद करवाने पहुंच गए। लोगों का आरोप है कि इलाके में अस्पताल और धार्मिक स्थल होने के बावजूद शराब ठेका खोला गया, जिससे माहौल खराब हो रहा है। इलाका निवासियों ने बताया कि एक दिन पहले भी ठेकेदार से ठेका बंद करने की अपील की गई थी, लेकिन उसने कथित रसूख और ऊपरी पहुंच का हवाला देते हुए ठेका बंद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लोगों ने विरोध तेज कर दिया और सामूहिक रूप से ठेका बंद करवा दिया। इस दौरान वार्ड नंबर 73 के पूर्व पार्षद और बाल किशन बाली ने कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं बल्कि इलाके के लोगों की सुरक्षा और माहौल बचाने की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ठेके को तुरंत यहां से शिफ्ट किया जाए, वरना किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
जालंधर : शराब ठेके के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
