व्यापारी निर्भय होकर व्यापार करें, पुलिस सुरक्षा व सहायता के लिए तैयार-एसएसपी विर्क

मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के नेताओ ने लॉ ऐंड आडर की स्थिति को लेकर भाजपा युवा के नेता प्रशांत गंभीर के नेतृत्व में एसएसपी विर्क से की मुलाकात

Front hulchul news : इंडस्ट्री जोन में लगातार खराब हो रही लॉ ऐंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मिडिया सचिव प्रशांत गंभीर द्वारा नूरपुर रावली मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सभी साथियों को साथ लेकर जालंधर शहर के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क से मुलाकात की गई।इस दौरान इंडस्ट्री जोन में लगातार खराब हो रही लॉ ऐंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर चर्चा की गई एवं एसएसपी साहब द्वारा तुरंत ही इंडस्ट्रीज जोन में मीटिंग करने का वादा किया गया एवं संबंधित अधिकारियों को पुलिस गस्त बढ़ाने के लिए भी आदेश दिए गए।इस अवसर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मिडिया सचिव प्रशांत गंभीर ने एसएसपी को बताया कि छेत्र में लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है और रार को आठ बजे के बाद लेबर को छुटी होने के बाद छीनाझपटी और चोरी घटनाएं लगातार हो रही है और फ़ैक्टरिओ के अंदर से भी लूटपाट और चोरी की घटनाएं हो चुकी है।इस दौरान एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि व्यापारी निर्भय होकर अपना व्यापार करें,पुलिस प्रशासन हर समय व्यापारियों की सुरक्षा व सहायता के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह पुलिस को बता सकता है तथा व्यापारियों तथा पुलिस में भाईचारा व तालमेल बनाए रखने को लेकर जल्दी बैठक भी की जाएगी।एसससपी विर्क ने बताया कि शहर में ज्यादा से ज्यादा गश्त की जाएगी।इस अवसर पर प्रेम कुमार महाजन,राकेश चड्डा,कुलवंत सिंह, मुकेश भोला व अन्य उद्योगपति उपस्थित थे।