गोराया-फिल्लौर नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा!

Front hulchul news : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना गोराया-फिल्लौर नेशनल हाईवे की है, जहां मोटरसाइकिल और ट्राले की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें एक प्राइवेट ढाबे से फोन पर सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे पर एक ट्राले और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बचाया।

रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज ने बताया कि, हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल प्लेटिना नंबर (PB 10 JF 4649) ट्राले के नीचे फंस गया। मोटरसाइकिल सवार जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रहे थे। हादसे में घायल व्यक्ति, एक महिला और एक बच्चे को तुरंत रोड सेफ्टी फोर्स की सरकारी गाड़ी से सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया।अस्पताल पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान लुधियाना निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। जबकि उसकी साली सुखी और बच्ची प्रभ की गंभीर हालत के कारण उन्हें जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी फिल्लौर पुलिस स्टेशन को दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त जांच शुरू कर दी।