जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या

Front hulchul news : जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। बाद में उक्त कार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के निकट लावारिस हालत में बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से शव के पास एक पिस्तौल और फॉर्च्यूनर कार से राइफल बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर काउंटर इंटेलीजेंस की मदद भी ली जाएगी।