अवैध शराब की बोतलें की बरामद

दसूहा पुलिस और आबकारी विभाग ने एक संयुक्त अभियान के तहत पुलिस स्टेशन दसूहा के गांव चकबामू में एक घर में छापेमारी कर 175 बोतल अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।थाना प्रमुख दसूहा हरप्रेम सिंह, जांच अधिकारी ए.एस.आई. राजेश कुमार और दसूहा के आबकारी इंस्पेक्टर परविंदर कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई, और छापेमारी के दौरान घर से प्लास्टिक के बोरों में से 175 बोतल गैर-कानूनी शराब बरामद की गई और अबैध शराब रखने वाले व्यक्ति की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र शरण सिंह निवासी चकबामू के रूप में हुई।उन्होंने बताया कि इस संबंध में सुरजीत सिंह पुत्र शरण सिंह के खिलाफ दसूहा थाने में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और इस संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।