जय भारत मंच ने दोआबा क्षेत्र में की नियुक्तियां

Front hulchul news : सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत संगठन जय भारत मंच ने वरिष्ठ समाजसेवीयों को दोआबा पंजाब क्षेत्र में नियुक्तियां की हैं। यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा की सहमति तथा राष्ट्रीय महामंत्री श्री अर्जुन सिंह की अनुशंसा पर की गई हैं।

जय भारत मंच द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संगठन को आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि श्री राज कुमार सूरी अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन के प्रति निष्ठावान रहेंगे तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं।

नियुक्ति पत्र के अनुसार, श्री राज कुमार सूरी को दोआबा क्षेत्र, गुरप्रीत सिंह संधू को अध्यक्ष जिला जालंधर, हर्ष खन्ना को उपाध्यक्ष जालंधर और आर्यन को प्रधान फिलौर नियुक्त किया है। सभी को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने, समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने तथा राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि जय भारत मंच के मार्गदर्शक **माननीय इंद्रेश कुमार** (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) हैं। संगठन का केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली तथा पंजाब कार्यालय जालंधर में स्थित है।