Front hulchul news : विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर से सामने आया है। भैणी मियां खान पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख 20 हजार रूपये की ठगी मारने वाले एजेंट दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इस संबंध में एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरमुख सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी खैरा कोटली ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी एजेंट मंगल सिंह पुत्र सज्जन सिंह तथा उसकी पत्नी राजविंदर कौर निवासी गांव फेरोचेची ने उसके बेटे जरमनजीत सिंह और बहू जोबनप्रीत कौर को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख 20 हजार रुपये लिए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी ग्रामीण द्वारा करने के बाद उक्त पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
