पंजाब में 1 अक्तूबर से बदलेगा स्कूलों का समय

Front hulchul news : पंजाब के सरकारी स्कूलों से जुड़ी अहम खबर है। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 1 अक्टूबर से राज्य के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल जाएगी, जो 31 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। शिक्षा विभाग ने मौसम में बदलाव और शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नए समय के मुताबिक स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:30 बजे छुट्टी होगी। अभी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लग रहे हैं। यह नया समय राज्य के प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू होगा। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को नए समय का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।