बठिंडा में गुटका साहिब की बेअदबी

Front hulchul news : बाबा दीप सिंह नगर में गुरूद्वारा साहिब के नजदीक किसी ने गुटका साहिब की बेअदबी कर दी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने गुटका साहिब के अंग फाड़कर फैंक दिए गए। सुबह गुरूद्वारा साहिब में आने वाली संगत को इसके बारे पता चला। संगत ने इसकी जानकारी गुरूद्वारा कमेटी को दी जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पता चलने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गुटका साहिब के अंगों को एकत्र किया व गुरूद्वारा साहिब पहुंचाया। गुरूद्वारा कमेटी ने जहां पुलिस को सूचना दी। वहीं इस संबंध में तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार को भी सूचित करवा दिया। सूचना मिलने पर एसजीपीसी की एक टीम तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो से बठिंडा पहुंची व उक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है व अगली पड़ताल की जा रही है। थाना कैनाल के प्रभारी हरजोत सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों के अलावा अन्य माध्यमों से भी पड़ताल कर रही है। जल्दी की बेअदबी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।