जालंधर में शर्मनाक घटना!

जिला देहात पुलिस के थाना आदमपुर में पड़ते गांव धोगड़ी में सूआ नहर के किनारे पर मृतक हालत में करीब एक महीने के नवजात पड़ा हुआ था, जिसे देखकर लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने इस सबंधी पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद जंडू सिंघा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचे और कंबल में लपेटे पड़े मृतक बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस ने बच्चे की शिनाख्त को लेकर आस-पास कई लोगों से पूछताछ की है लेकिन अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। बच्चे को देखकर लगता है कि उसे मृतक हालत में कुछ समय पहले ही कोई सूआ नहर धोगड़ी के किनारे पर छोड़कर गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की अलग-अलग पहलूओं से जांच कर रही है। बच्चे के शव को अगले 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। उसके बाद बनती कार्रवाई करते हुए उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा