Front hulchul news : जिले में दिन दिहाड़े गोलियां चलने की वारदात सामने आई है। अटारी क्षेत्र के गांव राजाताल के नजदीक उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोहना सिंह (35 वर्षीय) निवासी राजाताल के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि सोहना सिंह रोजाना की तरह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है।
